

स्थान – अल्मोड़ा
रिपोर्टर – गोविन्द रावत


अल्मोड़ा जिले के विकास खंड चौखुटिया अंतर्गत मासी क्षेत्र के चौना गांव में जीआर चेरिटेबल हेल्थ ट्रस्ट द्वारा ग्रामीणों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 130 से अधिक ग्रामीणों ने लाभ लिया और उन्हें आवश्यक उपचार व दवाइयां निःशुल्क प्रदान की गईं।



शिविर के दौरान नेत्र जांच, ब्लड प्रेशर और शुगर जांच की गई। जरूरतमंदों को दवाइयां, प्रोटीन पाउडर, लिवर टॉनिक, मल्टीविटामिन, कैल्शियम टॉनिक, घुटनों के दर्द की दवाइयां और महिलाओं में मासिक चक्र की अनियमितता से संबंधित समस्याओं का उपचार उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा ग्रामीणों को नजदीक का चश्मा भी निःशुल्क वितरित किया गया। मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन भी ट्रस्ट द्वारा कराया जाएगा।


ग्रामीणों ने पहली बार गांव में इतने व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने पर जीआर चेरिटेबल हेल्थ ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया।


शिविर को सफल बनाने में ग्राम प्रधान प्रियंका बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष अलका बिष्ट, ट्रस्ट सदस्य तनुजा बिष्ट, महिला मंगल दल कोषाध्यक्ष हेमा बिष्ट, ललित बिष्ट, आनंद राम, आनंद बिष्ट, सरस्वती किरौला, चौखुटिया और डॉ. हर्षवर्धन का विशेष सहयोग रहा।

जीआर चेरिटेबल हेल्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सनवाल ने कहा कि भविष्य में भी ग्रामीण क्षेत्रों में इसी प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि गांव की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।



