गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न शैक्षिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने कविता वाचन, कहानी लेखन, पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता में उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक वी.बी. नैनवाल के संबोधन से हुई। उन्होंने हिंदी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों और शिक्षकों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय में कक्षा 4 और 5 के विद्यार्थियों के लिए कविता वाचन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा 5 की प्रतिष्ठा देव ने प्रथम, कक्षा 4 की हृदया ने द्वितीय और कक्षा 5 की रिद्धिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए कहानी लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा 8 की पूर्ति नेगी ने प्रथम, कक्षा 6 की कृतिका भाकुनी ने द्वितीय और कक्षा 7 की आराध्या रजवार ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें कक्षा 9 की आस्था ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सिद्धिका बिष्ट और अर्पिता ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कक्षा 10 की प्रज्ञा पांडे और रिंकी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व और उसकी समृद्ध विरासत को प्रस्तुत किया।

कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा 11 की पूजा ने प्रथम, हर्षिता ने द्वितीय और कक्षा 12 की प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक वी.बी. नैनवाल ने सभी विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी भाषा के प्रति सम्मान बनाए रखने और उसके अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया।