अंकिता भंडारी हत्याकांड: महिला कांग्रेस ने यमुना कॉलोनी में किया घेराव

अंकिता भंडारी हत्याकांड: महिला कांग्रेस ने यमुना कॉलोनी में किया घेराव

स्थान – देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित VIP नेताओं के नाम के खुलासे के बाद, महिला कांग्रेस ने यमुना कॉलोनी में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण के आवास का घेराव किया।

प्रदर्शन में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले की सीबीआई जांच की मांग दोहराई। पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा और प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बनाए रखने में जुटा रहा।

महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक दोषियों को सख्त सजा नहीं मिलती और मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती, उनका संघर्ष जारी रहेगा।