हल्द्वानी में रसियानाला अतिक्रमण विवाद पर गरमाया माहौल, कांग्रेस ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

हल्द्वानी में रसियानाला अतिक्रमण विवाद पर गरमाया माहौल, कांग्रेस ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

हल्द्वानी

रिपोर्टर पंकज सक्सेना

नगर निगम प्रशासन ने रक्सियानाला क्षेत्र में अतिक्रमण कर बनाए गए मकानों को खाली करने का नोटिस जारी किया है। इस कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस नेता ललित जोशी के नेतृत्व में प्रभावित लोग उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जोरदार नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन केवल कांग्रेस समर्थकों को टारगेट कर रहा है, जबकि अन्य लोगों को नहीं छेड़ा जा रहा।

इस मामले पर उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने साफ किया कि यह कार्रवाई पूरी तरह से नियमों के अनुसार हो रही है, और नाले पर अवैध निर्माण करने वालों को ही नोटिस दिया गया है।

उन्होंने बताया कि बरसात के दौरान नाले में तेज बहाव से अक्सर मकान टूटते हैं, और फिर लोग मुआवजे की मांग लेकर आते हैं, जबकि उन्हें पहले ही अतिक्रमण की जानकारी दी जा चुकी होती है।

फिलहाल 400 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किया गया है, और जिनके निर्माण नाले के ऊपर हैं, उनसे जल्द से जल्द मकान खाली करने को कहा गया है।

प्रशासन ने दावा किया कि इस कार्रवाई में किसी भी राजनीतिक व्यक्ति को टारगेट नहीं किया गया है, और सभी को समान रूप से नियमों के तहत नोटिस दिए गए हैं।