

रानीखेत


रानीखेत पहुंचे सांसद अजय भट्ट,

कहा छावनी सिविल क्षेत्र को नगर पालिका में विलय करने के प्रयास जारी
रानीखेत । पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री तथा नैनीताल सांसद अजय भट्ट
रानीखेत पहुंचे । यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अजय भट्ट का माल्यार्पण कर स्वागत किया । यहां आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि छावनी के सिविल क्षेत्र को नगर पालिका में विलय करने के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत है । राज्य सरकारों से ब्योरा मांगा गया है। ब्योरा प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी । उहोंने कहा कि छावनी के कर्मचारियों के हितो का पूरा ध्यान रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि भुजान पेयजल पंपिंग योजना को जल जीवन मिशन में शामिल किये जाने से पानी की परेशानी दूर हो सकेगी।


लोकसभा सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है। कई ऐतिहासिक कार्य किये जा रहे हैं।
अजय भट्ट ने श्री राम मंदिर पहुंचकर मौनी महाराज से मुलाकात की ।


रानीखेत कुछ देर रुकने के बाद अजय भट्ट अपने पैतृक गांव द्वाराहाट रवाना हुए। कार्यक्रम के दौरान भाजपा में गुटबाजी भी नजर आयी।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, पूर्व जिला महामंत्री प्रेम शर्मा,भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन नेगी, एड राजेंद्र जसवाल, महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति साह, विमला रावत, हंसा दत्त बवाड़ी ,दर्शन बिष्ट आदि मौजूद रहे।


