सेना के ट्रक के ब्रेक फेल, चार महिलाएं घायल

सेना के ट्रक के ब्रेक फेल, चार महिलाएं घायल

स्थान : विकासनगर
ब्यूरो रिपोर्ट

साहिया-समाल्टा मोटर मार्ग पर सेना के एक ट्रक के ब्रेक फेल होने से हादसा हो गया। दुर्घटना में चार महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया पहुंचाया।

सीएचसी साहिया में तैनात डॉ. हुमा प्रवीन ने घायलों की स्थिति की जानकारी दी। अस्पताल में चारों महिलाओं का प्राथमिक उपचार किया गया।

चिकित्सकों के अनुसार तीन महिलाओं की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि एक महिला का उपचार स्थानीय स्तर पर किया गया।

हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों की त्वरित मदद के चलते घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सका।