


रिपोर्ट राजू सहगल।
लोकेशन, किच्छा।


किच्छा कोतवाली अंतर्गत लालपुर में वाहन फिटनेस के नाम पर हो रही अवैध वसूली से भड़के व्यापारी और ट्रांसपोर्टरों ने एआरटीओ का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।


इससे पूर्व भारी संख्या में अलग अलग व्यवसाय से जुड़े हुये वाहन स्वामी और ट्रांसपोर्टर नैनीताल पेट्रोल पम्प पर एकत्र हुये।


जहां से नारेबाजी करते हुये जुलूस के रूप में एआरटीओ कार्यालय परिसर पहुंचे.. जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की और सम्भागीय विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला। एआरटीओ कार्यालय परिषर में सभा आयोजित हुई।


सभा में व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय जुनेजा एवं वाहन यूनियनों से जुड़े लोगों ने सम्बोधित करते हुये फिटनेस सेन्टर के नाम पर हो रही अवैध वसूली के खिलाफ जमकर गुबार निकाला गया।

फिटनेस सेंटर में चल रहे भ्रष्टाचार को खत्म करने को लेकर एआरटीओ प्रशासन चक्रपाणि मिश्रा का घेराव करते हुये उन्हे ज्ञापन सौपा। एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा ने बताया कि ट्रांसपोर्टर की मांग पर परिवहन कार्यालय रुद्रपुर में भी वाहन फिटनेस की सुविधा शुरू कर दी गई है तथा 17 अगस्त से अब तक पांच दर्जन वाहनों की फिटनेस कर प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं।



