चलथी में हाइड्रा क्रेन दुर्घटनाग्रस्त चालक की मौत

चलथी में हाइड्रा क्रेन दुर्घटनाग्रस्त चालक की मौत

स्थान:चंपावत
रिर्पोट: लक्ष्मण बिष्ट

चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल्थी के समीप चम्पावत की ओर से आ रही एक हाइड्रा क्रेन शुक्रवार रात 9:00 बजे के लगभग अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में बिहार निवासी चालक की मौत हो गई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों मौके पर पहुंचे और रात के अंधेरे में घायल चालक कर रेस्क्यू कर 108 वाहन द्वारा चालक को उप जिला चिकित्सालय टनकपुर लाया गया।

जहां डॉक्टर उमर द्वारा चालक को मृत घोषित कर दिया गया। वाहन चालक विक्रम पासवान पुत्र जितन पासवान बिहार राज्य के ग्राम झंडापुर थाना विलीपुर जिला भागलपुर का रहने वाला था।

डॉ. उमर ने बताया कि विक्रम पासवान ने अस्पताल पहुंचने से पूर्व दम तोड़ दिया था। वहीं वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेन्द्र कोरंगा ने बताया कि पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्यवाही की जा रही है।