
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Porta luk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान: लोहाघाट

uksssc घोटाले में किसानों ने लोहाघाट के रामलीला मैदान में सीबीआई जांच व दोषियों को सजा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों के समर्थन में कई छात्र और स्थानीय लोग आए।
किसान हाट के दौरान किसानों ने एक जुट होकर भारतीय किसान यूनियन भानु के जिला अध्यक्ष नवीन करायत के नेतृत्व में रामलीला मैदान मे प्रदर्शन किया।


भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष नवीन करायत व किसानों ने कहा कि किसान रात दिन हाड़तोड़ मेहनत कर अपने बच्चों को पढा रहे हैं। लेकिन प्रदेश में भर्तियों में हो रहे घोटाले के कारण उनके बच्चे पीछे रह जा रहे हैं जो कि काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। किसानों ने कहा कि सरकार ने uksssc घोटाले में जल्द से जल्द सीबीआई जांच करानी चाहिए और दोषी लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिलानी चाहिए चाहे दोषी कितना भी बड़ा आदमी क्यों ना हो सजा के साथ दोषियों से पूरी भरपाई भी होनी चाहिए।

किसानों ने कहा अगर सरकार जल्द सीबीआई जांच नहीं कराई तो किसान सड़कों पर भी उतरेंगे। उन्होंने सरकार से इस पर जल्द कार्रवाई करके निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। जिससे कि आने वाले भविष्य में युवा पीढी को प्रदेश में किसी भी परीक्षा में सम्मलित होने पर पारदर्शिता दिखाई दे। किसानों ने कहा आज प्रदेश में हर भर्ती घोटाले की भेंट चढ़ रही है जो कि काफी दुर्भाग्यपूर्ण विषय है मेहनती छात्र पढ़ाई में रात दिन मेहनत करने के बावजूद भी सड़कों पर बेरोजगार घूमते नजर आ रहे हैं और डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं प्रदर्शन करने मे मोहन चन्द्र पांडेय, गंगा दत्त जोशी, शैलेन्द्र राय, जितेन्द्र साह, महेश जोशी, दीपा राय, अमित राय, कोमल राय, सावित्री देवी, कैलाश चन्द्र, भैरव दत्त आदि मौजूद रहे।


