
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Porta luk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी

स्थान -लालकुआ

अल्मोड़ा के भिकियासैंण में अंतरजातीय विवाह करने पर बीते गुरुवार को युवती के परिजनों द्वारा दलित नेता की हत्या के विरोध में बिन्दुखत्ता काररोड क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन करते हुए जातिवाद मानसिकता का पुतला फूंका गया ।


बताते चले कि बीते एक सितंबर को भिकियासैंण अल्मोड़ा में अंतरजातीय विवाह करने पर युवती के सौतेले पिता एवं भाइयों द्वारा युवती के पति दलित नेता जो कि दो बार विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका था युवती के पति की हत्या कर दी गई जिससे दलित समुदाय एवं कई सामाजिक संगठनों में काफी आक्रोश व्याप्त है ।

इस हत्या के विरोध में कई सामाजिक संगठनों ने एकत्र होकर संयुक्त रूप से बिन्दुखत्ता काररोड में जुलूस प्रदर्शन करते हुए नुक्कड़ सभा करते हुए ऐसी घिनोनी जातिवाद मानसिकता वालो के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जिसके बाद जातिवाद मानसिकता का पुतला दहन करते हुए आरोपियों पर कठोर से कठोर कार्यवाही किये जाने की माँग की ।


