जिलाधिकारी ने सुनी अतिक्रमण प्रभावितों की समस्याएं

जिलाधिकारी ने सुनी अतिक्रमण प्रभावितों की समस्याएं

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्ट – लक्ष्मण बिष्ट
स्थान – टनकपुर जिला चंपावत

चंपावत के जिलाधिकारी नरेद्र सिंह भण्डारी ने आज टनकपुर के पूर्णागिरि तहसील सभागार में रेलवे अतिक्रमण अभियान से प्रभावित परिवारों की समस्याओं को प्रभावितों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे के अधिकारियों की मौजूदगी में सुना, इस दौरान प्रभावितों की ओर से स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रभावितों द्वारा अपना पक्ष रखते हुए अतिक्रमण के नाम पर भी कार्रवाई के संबंध में अपनी बात रखी गई, बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित स्थानीय लोगों को अवगत कराया कि रेलवे भूमि का संयुक्त सर्वे राजस्व विभाग तहसील टनकपुर एवं रेलवे द्वारा किया जा रहा है

बिना सयुंक्त सर्वे पूर्ण हुए कोई भी कार्यवाही अतिक्रमण के संबंध में नहीं होगी, तथा मांससून के मद्देनजर भी अतिक्रमण नहीं हटेगा, उन्होंने कहा कि भूमि का सर्वे का कार्य चल रहा है, जिसके पूर्ण होने के बाद ही वैधानिक प्रक्रिया के तहत ही कार्यवाही की जाएगी इस संबंध में कुल 10 वाद माननीय मा0 न्यायालय में दर्ज थे जिसमें से 5 का निस्तारण माननीय न्यायालय द्वारा कर लिया गया है, शेष 5 वाद अभी न्यायालय में लंबित हैं।


जिलाधिकारी ने कहा की जो भी कार्यवाही होगी न्यायिक प्रक्रिया का पूर्ण पालन करके ही होगी, उन्होंने संयुक्त सर्वे करने के साथ ही बिना न्यायिक प्रक्रिया पूर्ण करे किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही न करने के भी निर्देश अधिकारियो को दिए, उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित परिवार उप जिलाधिकारी टनकपुर कार्यालय के संपर्क में रहें यदि किसी भी रेलवे अतिक्रमण प्रभावित परिवारों के पास किसी प्रकार के कोई भूमि संबंधित अभिलेख या दस्तावेज हैं तो वह प्रस्तुत कर सकते हैं, ज्ञात हो कि चंपावत से टनकपुर मैं बीते दिनों रेलवे विभाग की टीम द्वारा रेलवे की जमीन बताकर सैकड़ों लोगों को अतिक्रमण हटाने के नाम पर बेघर कर दिया गया जिनकी समस्या सुनने के लिए आज जिलाधिकारी ने इस बैठक का आयोजन किया था जिलाधिकारी ने कहा कि आम लोग हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं साथ ही रेलवे भी हमारे लिए महत्व रखता है अतः कोई भी कार्रवाई करने से पूर्व पूरी जांच आवश्यक है।