
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर: लक्ष्मण बिष्ट
स्थान: लोहाघाट

विजुअल: लोहाघाट क्षेत्र के व्यापारियों ने नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बिना सत्यापन के फेरी लगाकर घटिया माल बेचने वाले बाहरी लोगों पर रोक लगाने की मांग प्रशासन से करि है लोहाघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय ने बताया कि बाहर से आकर क्षेत्र में घटिया माल बेचने वाले लोगों पर लगाम लगाने व सत्यापन करने की मांग को लेकर लोहाघाट की एसडीएम को ज्ञापन दिया गया है राय ने कहा यह बाहरी लोग फर्जी आईडी बनाकर क्षेत्र में घूम रहे हैं तथा इनके द्वारा दूर ग्रामीण क्षेत्रों में आपराधिक घटना को अंजाम दिया जा सकता है


और इन लोगों के कारण क्षेत्र के व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है प्रशासन इन लोगों पर तुरंत रोक लगानी चाहिए वही लोहाघाट की एसडीएम रिंकु बिष्ट ने कहा व्यापारियों की मांग का संज्ञान लेते हुए उनके द्वारा जिला पंचायत व नगर पालिका से इन लोगों का सत्यापन कर जरूरी कागजात देखकर लाइसेंस निर्गत करने के आदेश दे दिए गए हैं तथा पुलिस को भी आदेश दे दिए गए हैं कि इनकी आईडी प्रूफ की गहनता से जांच करने के बाद ही इन्हें सत्यापन प्रमाण पत्र दिया जाए जिन लोगों के पास सत्यापन नहीं होगा क्षेत्र में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी



