पंचेश्वर महादेव में श्री मद् भागवत कथा

पंचेश्वर महादेव में श्री मद् भागवत कथा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्ट -संजय जोशी

स्थान -रानीखेत

रानीखेत नगर के पंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 26 वे वार्षिकोत्सव के अवसर पर मंदिर समिति तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है । इस बार व्यास हरिद्वार के संत पथिक साधना धाम से श्री अक्षयानंद जी महाराज होंगे । यह जानकारी देते हुए, शिव मंदिर समिति के सचिव अतुल अग्रवाल ने बताया कि कार्यकुम शुक्रवार 24 जून से 1 जुलाई तक चलेगा |

जो विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा ।इसके लिए मंदिर समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं । बता दे कि मंदिर समिति द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतिवर्ष छात्रवृत्तियां भी प्रदान की जाती है । मंदिर परिसर में बनी धर्मशाला का लाभ बाहर से आने वाले लोगों को मिलता है , जिसमें काफी कम मूल्य पर लोगों के रहने की व्यवस्था की जाती है ।

मुक्तिधाम का प्रबंधन समिति द्वारा किया जाता है । लोगों को राहत देने के लिए पेय जल की व्यवस्था भी समिति द्वारा की गई है । भविष्य में गरीब लोगों को भोजन देने की व्यवस्था तथा होमियोपैथिक उपचार की योजना भी मंदिर समिति द्वारा बनाई जा रही है । लोग समिति के इन प्रयासों की सराहना कर रहे हैं।