नैनी झील में मिला अज्ञात महिला का शव।

नैनी झील में मिला अज्ञात महिला का शव।

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्ट – ललित जोशी।

स्थान- नैनीताल।

सरोवर नगरी नैनीताल की
झील में डूब कर जान देने वालों का सिलसिला जारी है।

यहाँ बता दें कुछ दिन पूर्व एक नाबालिग छात्रा ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी थी।

वही आज सवेरे कुछ राहगीरों ने एक महिला का शव नयना देवी मंदिर झील के पास उतरता देखा।
जिसकी सूचना पुलिस को दी।


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया ।
महिला शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पुलिस व स्थानीय लोगों की सहायता से महिला के शव को अस्पताल के शवगृह में रख दिया गया है।


मल्लीताल के प्रभारी निरीक्षक प्रीतम सिंह ने बताया नयना देवी मंदिर के पास महिला का शव मिला है।
अभी शिनाख्त नहीं हुई है।
पुलिस जाँच कर रही है पता लगाया जा रहा है किस महिला का शव है।