
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्ट – दीपक कुकरेजा

स्थान – रुद्रपुर, उधम सिंह नगर

बाबा विश्वनाथ जगदीशिला डोली रथ यात्रा रुद्रपुर पहुंची। इस दौरान यात्रा का शक्तिपीठ मंदिर प्राचीन अटरिया माता में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने डोली के दर्शन कर बाबा विश्वनाथ और जगदीशिला से सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया।प्रत्येक साल गंगा दशहरा से एक माह पूर्व हरिद्वार से चलती है, जो विभिन्न शक्तिपिठो से हो कर गुजरती है। बुधवार को बाबा विश्वनाथ जगदीशिला की डोली रुद्रपुर स्थित शक्तिपीठ माता अटरिया मंदिर पहुंची।


इस दौरान श्रद्धालुओ ने डोली का भव्य स्वागत करते हुए पूजा अर्चना की। यात्रा संयोजक पूर्व मंत्री प्रसाद नैथानी ने बताया कि यात्रा विश्व शांति और कल्याण के लिए 10 हजार 500 किमी की दूरी तय कर प्रदेश के एक हजार तीर्थों का भ्रमण करती है। उन्होंने बताया की उत्तराखंड देवभूमि है लेकिन यहां तीर्थाटन नीति न होने के कारण कई पौराणिक स्थल उपेक्षित हैं। उत्तराखंड की पौराणिक परम्पराओं और संस्कृति को जोड़कर देशभर के लोगों का ध्यान देवभूमि की ओर आकर्षित करना और विश्व में शांति बनाए रखना इस यात्रा का उद्देश्य हैं।


