रुद्रपुर के जेसीज पब्लिक स्कूल में  समर केम्प का हुआ समापन

रुद्रपुर के जेसीज पब्लिक स्कूल में  समर केम्प का हुआ समापन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्ट – दीपक कुकरेजा

स्थान – रुद्रपुर

रुद्रपुर के जेसीज पब्लिक स्कूल में चल रहे समर कैंप का समापन हुआ । रुद्रपुर की जानी-मानी संस्था जोकि पढ़ाई के साथ साथ बच्चों के बौद्धिक एवं मानसिक विकास के लिए अग्रसर मानी जाती है। जे.पी.एस में बच्चों ने अपने हुनर से अपने विद्यालय के साथ-साथ अपने अभिभावकों का नाम भी रोशन किया है| बच्चों की प्रतिभाओं को देखकर अभिभावक व दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए| गंगापुर रोड पर बना जेसीज पब्लिक स्कूल जो कि रुद्रपुर में पठन -पाठन के साथ बच्चों के कल्चर प्रोग्राम के लिए भी जाना जाता  है|

आज जे.पी एस में बच्चों के समर कैंप का विधिवत रूप से समापन हुआ| विद्यालय के प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह ग्रोवर द्वारा बताया गया कि बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए इस समर कैंप का आयोजन किया गया| जो कि बड़ा ही सफल प्रयोग सिद्ध हुआ| बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ कल्चर प्रोग्राम भी करें तो उनका बौद्धिक एवं मानसिक विकास तेजी से बढ़ता है और वह समाज को अच्छे से जान पाते हैं| समर कैंप के दौरान जिन लोगों ने भी अपना सहयोग दिया, विद्यालय परिवार उन सबका आभार व्यक्त करता है।