भारतीय किसान यूनियन रोड गुट जल्द करेगा बड़ा आंदोलन

भारतीय किसान यूनियन रोड गुट जल्द करेगा बड़ा आंदोलन

रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान – रुड़की

रुड़की के प्रशासनिक भवन में भारतीय किसान यूनियन (रोड) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के द्वारा किसानों के कार्य ना किए जाने को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड की अगुवाई में किसानों द्वारा आंदोलन की चेतावनी दी गई। भारतीय किसान यूनियन रोड गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड के नेतृत्व में नहर किनारा स्थित सिंचाई विभाग प्रशासनिक भवन के परिसर में किसानों की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में विद्युत विभाग, चकबंदी विभाग के द्वारा किसानों का कार्य ना किए जाने एवं शुगर मिल द्वारा किसानों का बकाया भुगतान न किए जाने को लेकर चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड ने कहा कि आज किसान इस हालत में है कि वह अपने घर का गुजारा सही तरीके से नहीं कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग किसानों को जानबूझकर परेशान कर रहा है और चकबंदी विभाग उनके कार्य को पूरा ना करके पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है।

उन्होंने कहा कि चीनी मिलों द्वारा किसानों का बकाया भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। अब किसान कुंभकरण की नींद में सोई हुई प्रदेश सरकार को जगाने के लिए सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे जिसके लिए आज रणनीति तैयार कर ली गई है। साथ ही जल्द ही सरकार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन भी किया जाएगा।