खतरों के साये मे जी रहा है – वाल्मीकि बस्ती का बचपन                                  

खतरों के साये मे जी रहा है – वाल्मीकि बस्ती का बचपन                                  

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

स्थान –  उत्तरकाशी

रिपोर्ट – दीपक नोटियाल       

 उत्तराखण्ड को बने हुए 22 साल हो गये है । उत्तराखण्ड  में  कितना विकास हुआ, इसका जीता जागता उदाहरण है।  जिला अधिकारी कार्यलय से महज 200 मीटर दूर वाल्मीकि बस्ती मे बना ये भवन जिस पर वाल्मीकि समाज के लोगों के सामाजिक कार्यक्रम एवं आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हो रहा है ।भवन की हालत बहूत खराब है। जहाँ कभी भी बडा हादसा हो सकता है।

भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेनू अरोडा ने इस क्षेत्र का जायजा लिया।  और यहाँ रह रहे, लोगों की समस्याओं को सुना। यहाँ के लोगों का कहना है कि उन्हे आज तक किसी भी सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिला है। और वह हमेशा उपेक्षा के शिकार रहे है। ये जो सामूदायिक भवन है इसमे आंगनबाड़ी केन्द्र भी संचालित हो रहा है। यह क्षेत्र नगरपालिका के अन्तर्गत आता है।  पर आजतक नगरपालिका की नजर यहाँ फैली अवस्था पर नही पडी। जिससे यहाँ रह रहे लोग काफी आक्रोशित हैं। वही जिला अध्यक्षा रेनू अरोडा का कहना है कि वह इन लोगों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखेंगी और उनका समाधान हेतु हर संभव प्रयास करेंगी।