विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा मातृ शक्ति का सम्मान करना है जरूरी

विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा मातृ शक्ति का सम्मान करना है जरूरी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

स्थान – लालकुआं

रिपोर्टर – मुन्ना अंसारी

आज आदर्श इंटर कालेज संजय नगर बिंदुखत्ता में मातृ दिवस पर्व का आयोजन किया गया। जिसका उद्धघाटन क्षेत्र के यशस्वी विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित  किया। कार्यक्रम में मातृ बाल्य सह क्रियाकलाप के साथ साथ माताओं के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

तत्पश्चात प्रतियोगिता में विजयी माताओं व बच्चों  को विधायक श्री बिष्ट जी व प्रधानाचार्य द्वारा पुरुस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक जी ने कहा कि मातृ शक्ति द्वारा ही सर्वप्रथम बच्चों को संस्कार दिए जाते हैं, इसलिए मातृ शक्ति का सम्मान जरूरी है।