आंगनवाड़ी प्रदेश अध्यक्ष ने जिला उधम सिंह नगर कार्यकारिणी का किया गठन

आंगनवाड़ी प्रदेश अध्यक्ष ने जिला उधम सिंह नगर कार्यकारिणी का किया गठन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – रिजवान अख्तर

स्थान – गदरपुर

बीते दिन कंबोज धर्मशाला में आयोजित मीटिंग में उत्तराखंड कार्यकर्ती सेविका मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में जनपद उधम सिंह नगर जिला इकाई का गठन किया गया।

जिसमें मनप्रीत कौर को जिला अध्यक्ष, चंद्रा को जिला उपाध्यक्ष, शाहजहां को महामंत्री, शहनाज को संगठन मंत्री, कुसुमलता को जिला मीडिया प्रभारी एवं गीता पपोला को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पद पर नियुक्त किया गया। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने कहा सभी पदाधिकारी/आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सरकार द्वारा दिया जा रहा मानदेय पर्याप्त नहीं है। कार्यकत्रियों को राजकीय कर्मचारी घोषित करना चाहिए।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री रंजीता अरोड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष गीता पपोला, भगवती आर्य, गीता सक्सेना, सोनी शर्मा, आनंदी देवी, गुड़िया, संगीता, नंदी देवी, सोनी बाजार का सोनी वर्मा संगीता, सुनीता रानी, रेखा रानी, रीता रानी, पार्वती देवी आदि कार्यकत्री मौजूद थी।