
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


संवाददाता- एस०एम०साहिल

स्थान- रामनगर (उत्तराखंड)

बता दे कि रामनगर वनप्रभाग के कोसी रेंज में बन रहे सिटी फारेस्ट का चीफ कंजर्वेटर ने निरिक्षण किया है| साथ ही उन्होंने सिटी फारेस्ट के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश अधीनस्थों को दिये हैं| पश्चिम वृत्त के चीफ कंजर्वेटर दीप चंद्र आर्या रामनगर वनविभाग के कार्यालय में पहुंचे |


इस दौरान उन्होंने कॉर्बेट के डायरेक्टर राहुल वर्मा, रामनगर वनप्रभाग के डी०एफ०ओ चंद्रशेखर जोशी, तराई पश्चिम वनप्रभाग के डी०एफ०ओ बलवंत शाही के साथ बैठक की| उन्होंने अधीनस्थों को वनाग्नि को लेकर जरुरी दिशा निर्देश देने के साथ ही उन्होंने कोसी रेंज में पर्यटकों के लिए बन रहे सिटी फारेस्ट का निरीक्षण भी किया|

दीपचंद्र आर्या ने कहा कि कोसी रेंज में सिटी फारेस्ट बनाने का कार्य किया जा रहा है| इसमें पर्यटकों के लिए वाटिका, पंचवटी और बैठने के लिए पार्क बनाया जा रहा है| उन्होंने बताया कि सिटी फारेस्ट दो साल में लोगों के लिए बनकर तैयार हो जायेगा|


