भारत विकास परिषद भेल शाखा हरिद्वार का अधिष्ठापन समारोह द फॉरेस्ट हिल होटल हरिद्वार में आयोजित

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर -नरेश तोमर

स्थान -हरिद्वार

भारत विकास परिषद भेल शाखा हरिद्वार का अधिष्ठापन समारोह द फॉरेस्ट हिल होटल हरिद्वार में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजीव शर्मा चेयरमैन नगरपालिका शिवालिक नगर हरिद्वार ,वैध एम आर शर्मा सहित शाखा के गणमान्य लोगों के द्वारा दीप प्रज्वलित करके हुआ।

भारत माता एवं श्री विवेकानंद की मूर्तियों पर पुष्प अर्पित करके किया मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका शिवालिक नगर राजीव शर्मा जी ने परिषद के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा कर नए पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इसी के साथ साथ उन्होंने सरकार के द्वारा की जा रही

विभिन्न सामाजिक योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा परिषद के उद्देशयो को पूरा करने के लिए अपनी ओर से सहयोग का आश्वासन दिया इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष वैद्य एम आर शर्मा को उनके जन्मदिन पर सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।