लकसर नगर में अतिक्रमण पर जल्द ही बुलडोजर चलेगा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर -जसवीर सिंह

स्थान -लकसर

लकसर नगर में अतिक्रमण पर जल्द ही बुलडोजर चलेगा–एसडीएम गोपाल राम बिनवाल ने इस बाबत तहसील मुख्यालय पर नगर पालिका एनएच व्यापार मंडल ओर फैक्टरी प्रबंधन की सँयुक्त मीटिंग लेकर विस्तृत चर्चा की तथा सभी मशविरा भी लिया

आपको बता दे कि एसडीएम को शिकायत मिली थी कि लकसर नगर पालिका क्षेत्र में अधिकांश स्थानों पर खासतौर पर मुख्य बाज़ार ओवरब्रिज ब्रिज के नीचे दोनो ओर बड़े पैमाने पर अवैध अतिक्रमण किये जाने के चलते यहाँ हर रोज यातायात जाम की समस्या बन रही है साथ झगड़े फसाद भी होते रहते है–इसके अलावा फैक्ट्री गेट के बाहर ओर नगर हरिद्वार रोड मुहल्ले में डग्गेमार मेटाडोर ओर अन्य वाहन अवैध रूप से खड़े रहते है

जिससे दुकानदारों ओर बाहर से आने जाने वाले यातायात को भारी दिक्कतें हो रही है —इस पर एसडीएम ने नगर पालिका –राजस्व -एनएच ओर पुलिस विभाग को सँयुक्त रूप से नगर क्षेत्र के अतिक्रमण को चिन्हित कर तीन दिन में रिपोर्ट सौपने के आदेश दिये है–एसडीएम ने बताया कि रिपोर्ट आने के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलेगा-बैठक में तहसीलदार मुकेशचन्द रमोला भी मौजूद थे