
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर -मनोज कश्यप

स्थान -हरिद्वार

सरकार से राजस्व की चोरी कर अपनी तिजोरियां भरने वाले प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ उत्तराखंड सरकार एक्शन मोड़ में हैं हरिद्वार जिले में विकास प्राधिकरण विभाग लगातार अवैध कॉलोनियो और निर्माणों को सील व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर रहा है। अबतक दर्जनभर कॉलोनियो पर एचआरडीए बुलडोजर चला चुका है,


जो नियम विरुद्ध ग्राहकों को परोसी जा रही थी। इसके अलावा हरिद्वार हाइवे पर स्थित शेरपुर बढ़ेडी में रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने ऐसी ही चार कॉलोनियो पर बुलडोजर चलाते हुए ध्वस्त किया है। ये चारों कॉलोनिया एचआरडीए के नियमविरुद्ध काटी जा रही है। एचआरडीए अधिकारी डीएस रावत ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अभी दर्जनभर कॉलोनियो की जांच चल रही है जिसके बाद उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

आपको बता दे शहर से लेकर देहात क्षेत्रो में धड़ल्ले से अवैध कॉलोनियो को काटा जा रहा है। सम्बंधित विभाग से बिना अनुमति लिए प्लाटिंग का गोरखधंधा खूब धड़ल्ले से चल रहा है। ऐसी ही कॉलोनियो को चिन्हित कर जांच के बाद उन्हें ध्वस्त करने की कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। रुड़की विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता डी एस रावत ने बताया कि हरिद्वार हाइवे स्थित शेरपुर व बढ़ेडी में चार अवैध कॉलोनियो के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। ये कॉलोनियां नियमविरुद्ध काटी जा रही थी जिन्हें नोटिस की कार्रवाई के बाद ध्वस्त किया गया है।


उन्होंने बताया अभी दर्जनभर कॉलोनियो की जांच चल रही है जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जेई ने बताया अवैध कॉलोनी व अवैध निर्माण पर एचआरडीए सख्त कदम उठा रहा है, जिससे अवैध निर्माणाधीन स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है। उन्होंने कहा नियमविरुद्ध कोई भी कार्य नही होने दिया जाएगा। वहीँ धामी सरकार के बाद अधिकारी भी बेधड़क अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चला रहे हैं जिसकी वजह से अवैध निर्माण कर्ताओ में हड़कम्प मचा हुआ है



