
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर -ब्यूरो

स्थान -मसूरी

वन्य जीव विहार विनोग न

में ग्रीष्म पक्षी गणना के दौरान 85 प्रजाति के पक्षी मिलने से विशेषज्ञ में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है बताते चले कि कोरोना काल के 2 वर्षों के बाद पक्षियों की गणना की गई वर्ष 2019 की तुलना में अधिक पक्षी पाए गए जिसकी विशेषज्ञों ने पहचान भी कर ली है

मसूरी वन प्रभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय बर्ड वाचिंग कार्यक्रम के अंतर्गत 85 प्रजातियों के 1126 पक्षी मिले हैंइस मौके पर पक्षी विशेषज्ञ रमन कुमार ने बताया


कि पक्षियों की गणना मई के शुरुआत में और दिसंबर में की जाती है कहा कि पक्षियों की गणना के लिए 8 किलोमीटर लंबे चार रास्ते हैं इन्हीं मार्गो से पक्षियों की पहचान की जाती है


और इस बार पक्षियों की बढ़ती संख्या से वे काफी रोमांचित हैं और आने वाले समय में विभिन्न प्रजाति के पक्षी भी यहां पर आएंगे


