मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उपचुनाव को लेकर चम्पावत जिला मुख्यालय पहुंच कर अपना नामांकन करवाया

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर -आशोक सरकार

स्थान -चम्पावत

 मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उपचुनाव को लेकर चम्पावत जिला मुख्यालय पहुंच कर अपना नामांकन करवाया।इस दौरान सीएम के साथ चम्पावत के निवर्तमान विधायक कैलाश गहतोड़ी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री ने निर्वाचन अधिकारी हिमांशु कफल्टिया के समक्ष जहां अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

वही उसके उपरांत सीएम चंपावत बाजार में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग करने निकल गए।इस अवसर पर सीएम के साथ हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व समर्थन मौजूद रहेसीएम उपचुनाव में चंपावत से जहां निवर्तमान विधायक कैलाश गहतोड़ी के इस्तीफे के बाद चुनाव लड़ रहे है।

वही कांग्रेस ने चम्पावत से वरिष्ट महिला कांग्रेस कार्यकर्ता निर्मला गहतोड़ी को अपना प्रत्यासी बनाया है।जबकि आम,यूकेडी,बसपा,सपा सहित किसी भी दल ने अभी तक अपना प्रत्यासी घोषित नही किया है।