पिथौरागढ़ जिले में आज यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी में जिला यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर -मनिष

स्थान -पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ जिले में आज यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी में जिला यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक की इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि देश में काबिज सरकार द्वारा कोविड में हुई आम जनों की मृत्यु के संबंध में भी जनता को ठगने का काम किया है,

और अब जब विश्व स्वास्थ संगठन द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया की विश्व में कोविड काल में सबसे ज्यादा मृत्यु भारत में हुई है जो 47 लाख से ज्यादा अंकित की गई है ,लेकिन सरकार द्वारा जनता के सम्मुख भ्रम पैदा करते हुए मात्र 4.7 लाख मृत्यु बताई गई है, जो सरासर गलत है और देश के साथ छल है, उन्होंने कहा की देश की सरकार ने पुनः सर्वे कर पूरे 47 लाख लोगो की जो कोविड में मृत्यु हुई हैं,उनके पीड़ित परिवार जनों को 4 लाख का मुआवजा दिया जाए ताकि इस दुख की घड़ी में उनको कुछ सहायता मिल सके ।