दारोगा पर ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त करने का आरोप, हाईवे जाम

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर-जसवीर सिंह

स्थान -लकसर

भाजपा नेता जितेंद्र चौधरी के ट्रैक्टर ट्राली को पुलिसकर्मियों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिए जाने के विरोध में भाजपाइयों ओर किसानों ने हरिद्वार -पुरकाजी हाईवे पर गन्ने के वाहन खड़े कर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सीओ द्वारा जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन देने पर लोगों ने जाम खोला गया

आपको बता दे कि पिछले दस दिन से किसानों के गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्रालियों से कस्बे में रोज जाम लग रहा है। पुलिस 24 घंटे जाम खुलवाने में लगी है। रविवार को लक्सर के नगला खिताब निवासी भाजपा नेता जितेंद्र चौधरी का नौकर ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लेकर लक्सर मिल में आया था।

यहां पहले से ही लंबी लाइन होने के कारण उसने ट्रैक्टर ट्राली एक धर्मकांटे के पास खड़ी कर दी। बताया गया है कि कोतवाली के एक दारोगा वहां आए और ट्राली से जाम लगा होने की बात कहकर उसे हटाने को कहा। नौकर ने ट्राली सड़क से काफी दूर खड़ी होने की बात कही। आरोप है कि इससे नाराज दारोगा यशवीर नेगी ने नौकर से मारपीट की। साथ ही भाजपा नेता के ट्रैक्टर के दोनों पिछले टायरों की हवा वाली टोंटी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। तभी भाजपा नेता कई लोगों के साथ वहां पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद किसानों ने अपनी गन्ने से लदी

ट्रैक्टर ट्रालियां पुरकाजी हरिद्वार हाईवे पर खड़ी कर जाम लगा दिया। जानकारी मिलने पर सीओ लक्सर बहादुर सिंह चौहान व एसएसआई मनोज सिरोला मौके पर पहुंचे और भाजपा नेता से बात की। सीओ ने उन्हें मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

उनके इस आश्वासन पर किसान शांत हुए और हाईवे पर खड़े अपने वाहन हटाकर जाम खोला। भाजपा नेता ने दारोगा के खिलाफ तहरीर भी पुलिस को दी है। सीओ चौहान का कहना है कि आरोपों की जांच की जाएगी। जांच के बाद उचित कार्रवाई होगी।