
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर -ललित जोशी

स्थान -नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास अचानक मौसम के करवट बदल जाने से बारिश के साथ साथओला वृष्टि हुईजिसके चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। स्कूल से आने वाले नोनिहालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


नालियों के बन्द हो जाने से सड़कें तलया बन गयी। गन्दा पानी झील में समा रहा है।
यहाँ बता दें सुबह से ही आसमान में कुछ धूप के साथ साथ बादल मंडरा रहे थे । लगभग तीन बजे के आसपास अचानक मौसम ने करवट बदल डाली और तेज हवाओं व बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश व ओलो की बौछार होने लग गयी।

पर्यटकों व स्थानीय लोगों ने होटल दुकानों, आदि में छुप कर शरण ली। वही ओला वृष्टि होने से तापमान में भी भारी गिरावट आने लग गयी ।



