
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर -मुन्ना अंसारी

स्थान -लालकुआँ

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट में विगत 2 मई को अनुसूचित जाति के दूल्हे को सवर्णों द्वारा घोड़ी से जबरन नीचे उतारने के मामले पर अनुसूचित जाति समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है जिसके बाद से मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है ।


आज एक दर्जन से अधिक अनुसूचित जाति के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लालकुआँ तहसील पहुँचकर तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन भेजकर दूल्हे को जबरन घोड़ी से नीचे उतारने वाले दोषियों पर तत्काल कार्यवाही की मांग की है।

अनुसूचित जाति समाज के पदाधिकारियों ने साफ तौर पर कहा है कि मौजूदा समय में अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार बढ़े हैं इसी का जीता जागता उदाहरण अल्मोड़ा में देखने को मिला है। पदाधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि मुख्यमंत्री जल्द से जल्द अनुसूचित समाज के मौलिक अधिकारियों को ध्यान में रखते हुए घटना में लिप्त सभी दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही नही करते हैं तो अनुसूचित समाज आंदोलन करने को बाध्य होगा ।



