नवरात्रि में माँ चंडीदेवी की असीम कृपा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर -नरेश तोमर

स्थान -हरिद्वार

आज चैत्र नवरात्रि 2022 का नोवाँ दिन है. नवरात्रि के नौवे दिन मां सिध्दिदात्री की पूजा अर्चना की जाती है. इस मौके हर्रिद्वार में आपको मां के उग्र व शांत रूप के दर्शन एक साथ मां चंडी देवी मंदिर के रूप में कराने जा रहा है. चंडी देवी मंदिर यह मंदिर हरिद्वार में स्थित है. कहा जाता हैं कि यह इकलौता ऐसा मंदिर है, जहां मां चंडी खंभ के रूप में स्वयं प्रकट हुई थी. यह मां का क्रोध वाला स्वरूप है. जबकि, इसके बगल में ही मां का शांत स्वरूप दुर्गा, मूर्ति के रूप में स्थापित है.दें कि हरिद्वार में स्थित चंडी देवी का यह प्राचीन मंदिर हिंदुओं की आस्था का एक प्रमुख स्थल है. यह मंदिर हिमालय की सबसे दक्षिणी पर्वत श्रृंखला शिवालिक पहाड़ियों के पूर्वी शिखर में नील पर्वत के ऊपर स्थित है. हरिद्वार के भीतर स्थित पंच तीर्थ में से यह एक तीर्थ स्थल है. यह मंदिर पूरी दुनिया में एक सिद्ध पीठ के रूप में अत्यधिक पूजनीय स्थल है.मान्यता है कि यह एक ऐसा स्थल है, जहां सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. जिसके कारण देश के कोने-कोने से श्रद्धालु अपनी मन्नतें लेकर देवी के दरबार में पूजा अर्चना करने आते हैं. मां चंडी देवी मंदिर हरिद्वार में स्थित तीन पीठों में से एक है, अन्य दो पीठ मनसा देवी मंदिर और माया देवी मंदिर हैं माँ चंडीदेवी मन्दिर पर देखिये हमारी खास रिपोर्ट :——

मां चंडी देवी मन्दिर में वर्षभर देश-विदेश के भक्त मां के दर्शन करने मंदिर पहुंचते हैं। नवरात्र में मां चंडी भक्तों को सुख-समृद्धि प्रदान करती है। नवरात्र में मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। खास बात यह भी है कि चौदस वाले दिन चंडीदेवी मन्दिर में चण्डिचौदस का महा पर्व देखने को मिलता है मान्यता है की इस दिन माँ के दर्शन मात्र से ही मनोकामना और धन यश की प्राप्ति होती है

मा चंडी देवी परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित गिरी महाराज जी ने बताया कि हमारे ट्रस्ट द्वारा पूरे वर्ष यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ जल की व्यवस्था के साथ-साथ ठहरने के लिए उचित प्रबंध के साथ-साथ सफाई व्यवस्था की जाती है इसके साथ ही जो लोग बुजुर्ग होते हैं या जो मंदिर में चलकर नहीं पहुंच पाते उनके लिए पालकी और व्हीलचेयर की व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा की जाती है इससे साथ ही भोग प्रसाद की व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा पूर्व में की जाती थी

लेकिन कोविड-19 के कारण फिलहाल इस व्यवस्था पर अभी विराम लगाया हुआ है सभी भक्तों को मां भवानी के दर्शन आसानी से हो जाए इसके लिए समय-समय पर श्रद्धालुओं से सूचना प्रसारण के माध्यम से आग्रह किया जाता है कि लाइन में लगकर ही मां भगवती के दर्शन करें मन्दिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी बताया कि मनोकामना सिद्ध मन्दिर के दर्शन करने वो लगातार यहां आते रहते है और ट्रस्ट द्वारा की गई व्यवस्था से भी वो खुश नजर आए

हरिद्वार में स्थित दुर्गा मंदिरों में सबसे प्रसिद्ध मंदिर मां चंडी देवी की मंदिर है|मां चंडी देवी की मंदिर जिस पर्वत पर विराजमान है उस पर्वत को नील पर्वत का जाता है| अगर आप हरिद्वार घूमने आए हैं तो अगर आप चंडी देवी नहीं गए तो यह आप की सबसे बड़ी भूल होगी चंडी देवी मंदिर हरिद्वार की बहुत ही खूबसूरत मंदिरों में से एक है यहां लोग बहुत दूर-दूर से आते हैं| इसलिए ये मौका आप न गवाएं और भगवती के दर्शन कर अपनी मनोकामना पूरी करें