

स्थान :नैनीताल
ब्यूरो रिपोर्ट


डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस कार्यालय नैनीताल का वार्षिक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कार्यालय व्यवस्था, अभिलेखों के रखरखाव और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया गया।


एसएसपी ने सभी शाखा प्रभारियों को निर्देश दिए कि अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखा जाए तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कार्यालयों में स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने पर भी जोर दिया।


निरीक्षण के दौरान बीट आउट व्यवस्था, सरकारी संपत्तियों के रखरखाव और ऑनलाइन कार्य प्रणाली की भी गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।


एसएसपी ने विभिन्न शाखाओं में रखे अभिलेखों, कंप्यूटर रिकॉर्ड और कार्यालय संचालन की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार संबंधी दिशा-निर्देश भी दिए।

कार्यालय में बेहतर टर्न आउट, अनुशासन और उत्कृष्ट व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभिसूचना इकाई नैनीताल की सराहना की गई। इस दौरान इकाई को ₹1000 का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि पुलिस कार्यालय की कार्यप्रणाली व्यवस्थित और प्रभावी होना बेहद जरूरी है, ताकि आम जनता को बेहतर सेवाएं मिल सकें और विभागीय कार्यों में तेजी बनी रहे।


उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी ऑनलाइन कार्य समय पर पूरे किए जाएं और रिकॉर्ड प्रबंधन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला तथा सभी को अपने कार्यों को और अधिक जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया गया।

