उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों का हाल बेहाल, कैसे हो मरीजों का इलाज

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान – ऋषिकेश

उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक, स्टाफ, वेंटिलेटर, एक्स-रे मशीन, पानी, शौचालय तक की सुविधा नहीं है। जिला मॉनिटरिंग कमेटियों की ये रिपोर्ट ने मंगलवार को हाईकोर्ट नैनीताल में पेश की गई। इस पर कोर्ट ने सरकार को 30 मार्च तक इन कमियों को दूर करने के लिए किए जा रहे कार्यों पर विस्तृत शपथ पत्र पेश करने के निर्देश दिए हैं।

Government Hospital for Survival No Baba Na, mau up

कोर्ट ने रिपोर्ट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों के लोग सरकारी सेवाओं पर ही निर्भर हैं। ऐसे में प्राथमिकता के साथ इन क्षेत्रों में चिकित्सा समस्याओं का निस्तारण करें। इसी क्रम में मैदानी क्षेत्रों की चिकित्सा सेवाओं को भी दुरुस्त करें। कोरोना के समय प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के खिलाफ दायर अलग-अलग जनहित याचिकाओं पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा एवं न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ ने सुनवाई की। 

Thousands of justice Arun Mishra | न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा के चर्चे हजार!

इस मामले में पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जिला मॉनिटरिंग कमेटी को दिशा-निर्देश दिए थे। खंडपीठ ने सवाल किया था कि सरकारी अस्पतालों में क्या-क्या सुविधाएं उपलब्ध हैं, इनकी विस्तृत जांच कर कोर्ट को अवगत कराएं। इसी क्रम में मंगलवार को कमेटी द्वारा रिपोर्ट पेश की गई। जिसमें कई जरूरी सुविधाओं के अभाव का जिक्र किया गया।  

Recommendation of action on the company that does not repair the ultrasound  machine in ballia

कोर्ट में पेश रिपोर्ट के अनुसार कई सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीनें खरीदी गई हैं, लेकिन प्रशिक्षित स्टाफ तैनात नहीं है। कुछ जगहों पर एक्स-रे करने के लिए प्लेटें तक नहीं हैं। इसी तरह कई जगह एनेस्थेटिक वार्ड है पर एनेस्थेसिस्ट की तैनाती नहीं है। कई अस्पतालों में जेनरेटर नहीं होने बिजली जाने पर हालात खराब हो जाते हैं।