

स्थान : सितारगंज
ब्यरो रिपोर्ट

जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में सितारगंज क्षेत्र में एआरटीओ द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें कई वाहनों पर कार्रवाई की गई।


अभियान के दौरान लगभग आधा दर्जन से अधिक ओवरलोड और बिना परमिट के सड़क पर दौड़ रहे वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।


सीज किए गए सभी वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से कृषि मंडी परिसर में खड़ा कराया गया है, जहां उन्हें परिवहन विभाग की निगरानी में रखा गया है।


इस संबंध में एआरटीओ नवीन सिंह ने बताया कि लगातार ओवरलोडिंग और बिना परमिट वाहनों को लेकर शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

एआरटीओ ने वाहन स्वामियों को चेतावनी दी कि वे निर्धारित मानकों के अनुसार ही वाहनों का संचालन करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन विभाग की इस कार्रवाई को सड़क सुरक्षा और नियम पालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

