

स्थान : अल्मोड़ा
ब्यरो रिपोर्ट

अल्मोड़ा के एक स्थानीय होटल में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।


सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्य ने महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि नारी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है और समाज के विकास में अहम भूमिका निभा रही है।


उन्होंने बताया कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ उठाकर महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बन सकती हैं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।


कार्यक्रम में महिला अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने महिलाओं को जागरूक करते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जागरूक कर उन्हें समाज में और अधिक सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने ऐसे आयोजनों को समय की जरूरत बताया।


