

स्थान : रानीखेत
रिपोर्टर : संजय जोशी

विश्व हिंदू परिषद (VHP) द्वारा देशभर में कथित लव जिहाद, धर्मांतरण और सनातन विरोधी गतिविधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत रानीखेत के गांधी चौक में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यदि रानीखेत क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां सामने आती हैं, तो उसका जोरदार विरोध किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि बाहरी लोगों का सख्ती से सत्यापन किया जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाए।


वक्ताओं ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कारवाई होनी चाहिए, ताकि क्षेत्र में शांति और सामाजिक संतुलन बना रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन पंत ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री विपिन भार्गव द्वारा किया गया।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने एकजुट होकर अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया।


