

स्थान : अल्मोड़ा
रिपोर्टर : संजय जोशी

दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने भैंसियाछाना मंडल प्रवास के दौरान विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता से संवाद किया। अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने चितई मंदिर में पूजा-अर्चना कर की।


इसके बाद पेटशाल, बाड़ेछीना, धौलछीना, कसान बैंड, बूगा, जमरानी बैंड, मंगालता, लिंगूटा, शेराघाट, हरड़ा, जिंगल और न्यूली क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह लोगों ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया।


दौरे के दौरान स्थानीय जनता ने राज्यमंत्री के सामने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं रखीं। गोविंद पिलख्वाल ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में चौमुखी विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। सरकार का लक्ष्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति विकास से अछूता न रहे।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख भैंसियाछाना नीमा आर्य, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, मंडल अध्यक्ष शमंगल सिंह रावत समेत कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दौरे के दौरान राज्यमंत्री तल्ली नाली भी पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व प्रमुख जोगाराम के आवास पर जाकर उनका हालचाल जाना और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।


