भीम आर्मी की नई कार्यकारिणी का गठन, आफताब आलम बने हल्द्वानी महानगर महासचिव

भीम आर्मी की नई कार्यकारिणी का गठन, आफताब आलम बने हल्द्वानी महानगर महासचिव

स्थान : हल्द्वानी
ब्यरो रिपोर्ट

संगठन विस्तार को गति देते हुए भीम आर्मी ने नई जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कपिल के निर्देश पर जिलाध्यक्ष नफीस अहमद खान ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह पहल की है।

इसी क्रम में जनाब आफताब आलम को हल्द्वानी महानगर का महासचिव नियुक्त किया गया है। संगठन नेतृत्व को उम्मीद है कि आफताब आलम अपने पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

बताया जा रहा है कि आफताब आलम पहले भाजपा में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं और एक आरटीआई कार्यकर्ता के रूप में भी उनकी पहचान रही है। इसके साथ ही वे लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

संगठन का मानना है कि उनके अनुभव और सक्रियता से भीम आर्मी को मजबूती मिलेगी। वे चंद्रशेखर आजाद के विचारों से प्रभावित बताए जाते हैं, जिसका लाभ संगठन के विस्तार में मिल सकता है।

नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आफताब आलम को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

जिलाध्यक्ष नफीस अहमद खान ने कहा कि संगठन विस्तार का अभियान लगातार जारी रहेगा और आने वाले समय में भी योग्य और कर्मठ कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाती रहेंगी।