सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट ने अपनी टीम के साथ शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

उधम सिंह नगर जनपद के सीमांत खटीमा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आजादी का अमृत महोत्सव देश की हिफाजत देश की सुरक्षा के क्रम में सीआरपीएफ में सेवा के दौरान शहीद हुए जवानों के परिजनों से मुलाकात कर उनको स्मृति चिन्ह और कुछ उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में सीआरपीएफ काठगोदाम के सहायक कमांडेंट संदीप कुमार बिष्ट के नेतृत्व में उनकी टीम और झनकईया थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल व पुलिस कर्मियों, ग्राम प्रधान और प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सीआरपीएफ के शहीद जवान ग्राम खेलड़िया निवासी चंद्रिका प्रसाद की वीरांगना पत्नी रामरती, शहीद के बुजुर्ग पिता बृजनंदन एवं परिजनों को उनके आवास पर पहुंचकर स्मृति चिन्ह व कुछ उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया गया।

साथ ही उनका हौसला अफजाई करते हुए उनकी कुशलक्षेम भी पूछी, और उनकी समस्याओं से अवगत होकर निराकरण का भी आश्वासन दिया। वहीं काठगोदाम सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट संदीप कुमार बिष्ट ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव देश की हिफाजत देश की सुरक्षा के क्रम में शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर उनको स्मृति चिन्ह व अन्य उपहार देकर सम्मानित किया जा रहा है।