

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- (ललित जोशी-सहयोगी धर्मा चंदेल)

स्थान- नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल में कांग्रेस ने एक बैठक आयोजित की । जिसमें देहरादून में राहुल गाँधी की रैली को सफल बनाने की रणनीति तय की गई । इसी क्रम में नैनीताल की पूर्व विधायक व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य ने पत्रकारों से रुबरु होते हुए कहा कि 16 दिसम्बर को राहुल गांधी की जनसभा देहरादून में होनी है। इसके लिये कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है |

प्रत्येक विधानसभा से लगभग हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पहुँचने की उम्मीद है। इसी क्रम में नैनीताल विधानसभा से लगभग एक हजार कार्यकर्ता राहुल गाँधी की रैली में जायेंगे। साथ ही भाजपा से कांग्रेस में आये निवर्तमान विधायक संजीव आर्य ने कहा कि राहुल गाँधी का उत्तराखंड से अटूट प्रेम है।


बैठक के दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में बहुत बातें कहीं पर बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई की कोई भी बात नहीं की। पत्रकार वार्ता से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक भी आयोजित हुई । जिसमें पूर्व सांसद महेंद्र पाल, मण्डल अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल,हेम आर्या, रहीश भाई,समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



