

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर – संदीप चौधरी

स्थान – रूड़की

विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है जहां एक तरफ कुछ दिन पहले देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया था वहीं अब 16 दिसंबर को देहरादून में कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी पहुंच रहे हैं और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे जिसको लेकर हरिद्वार जिले के कांग्रेस नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।

उत्तराखंड विजय सम्मान रैली में कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी पहुंच रहे हैं। कलियर विधानसभा के विधायक रहे हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि 16 दिसंबर को देहरादून में होने जा रही राहुल गांधी की विशाल रैली अभूतपूर्व होगी। उन्होंने कहा की उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार फेल हो गई है। जो वादे सरकार द्वारा जनता से किए गए थे वह सभी झूठे साबित हुए हैं। हमने सड़कों से लेकर सदन तक की लड़ाई लड़ी है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला है। अब जनता परिवर्तन चाहती है जिसको लेकर 2022 में परिवर्तन होने जा रहा है और कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। 16 दिसंबर को होने वाली रैली के बाद यह साबित हो जाएगा कि उत्तराखंड की जनता पूर्ण रूप से कांग्रेस के साथ हैं और रैली के माध्यम से भाजपा के झूठ का भी पर्दाफाश किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि कलियर विधानसभा से भी हजारों की संख्या में लोग इस रैली में शामिल होंगे।



