राहुल गाँधी के दौरे को लेकर कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिर्पोटर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

उत्तराखंड कांग्रेस पब्लिसिटी समिति के अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने आज प्रेस वार्ता करते हुए पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 16 दिसंबर को राहुल गांधी का देहरादून दौरा है | जिसकी तैयारी पूरे जोरों-शोरो पर चल रही हैं | साथ ही रैली में एक लाख से अधिक लोगों के आने की बात भी उनके द्वारा की गई |

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह दौरा ऐतिहासिक होगा | साथ ही उन्होंने बताया कि नैनीताल और उधमसिंह नगर से रैली में 30 से 35 हजार लोग प्रतिभाग करेंगे | वहीं राहुल गाँधी की इस रैली में भूतपूर्व सैनिक व शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा।