

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




संवाददाता – सलीम अहमद साहिल

स्थान – रामनगर

हल्द्वानी मार्ग पर छोई में एक होटल के समीप सड़क पार कर रहे, तेंदुए को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई | घटना स्थल पर मौजूद लोगो ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग रामनगर के रेंज रेंजर देवेंद्र रजवार वन कर्मी के साथ मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया था। तराई पश्चिमी डिवीजन में लगभग तीन महीने में एक टाइगर ओर तीन लेपर्ड सहित चार की मौत हो चुकी हैं।

विश्व विख्यात रामनगर स्थित कॉर्बेट नेशनल पार्क की शान कहा जाने वाले टाइगर ओर लेपार्ट की लगातार हो रही मौते पशु प्रेमियों के लिए एक बड़ा झटका हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद देवेंद्र रजवारने बताया कि यह मादा तेंदुआ है जिसकी मौत सड़क हादसे में हुई है। जिसकी उम्र लगभग 4 वर्ष की है। पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए के शव को नष्ट किया जाएगा | साथ ही उन्होंने कहा कि अज्ञात वाहन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।



