राहुल गांधी की विजय दिवस जनसभा को सफल बनाने के लिए कांग्रेसियों ने की बैठक

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- राजू सहगल

स्थान- किच्छा

 आगामी 16 दिसंबर को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आगमन को लेकर कांग्रेसियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की विजय दिवस जनसभा को सफल बनाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संपन्न हुई बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेसियों की संपन्न हुई बैठक में जनसभा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस कमेटी नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा ने कहा कि आगामी 16 दिसंबर को उत्तराखंड की भाजपा सरकार के खिलाफ हुंकार भरते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे आएंगे। तनेजा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेसियों ने पूरी तैयारी कर ली है और सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपकर कार्यक्रम की सफलता को लेकर रणनीति बनाई गई है। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज, प्रदेश महामंत्री पुष्कर राज जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण बिष्ट, प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह, संगठन महामंत्री  फिरदौस सलमानी, प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा, अजय प्रताप सिंह, नीरज कुमार, गणेश उपाध्याय, अक्षय प्रताप सिंह, ओमकार सिंह आदि मौजूद रहे।