आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव– पारिवारिक और व्यवसायिक व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयासों के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। कुछ समय नए कामों को सीखने में व्यतीत होगा। जिससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

नेगेटिव– नकारात्मक विचारों और निराशा को हावी न होने दें। अपने अंदर परिपक्वता लाएं। जल्दबाजी और भावुकता में कोई निर्णय न लें। महंगा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होने से बड़ा खर्च सामने आ सकता है। युवा अपने लक्ष्य के प्रति फोकस रखें।

व्यवसाय– व्यवसाय में खुद को साबित करने के लिए और अधिक संघर्ष करना होगा, क्योंकि अभी परिस्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है। अपने कार्य से संबंधित और अधिक जानकारियां हासिल करें। नौकरी-पेशा लोगों को भी अपना टारगेट हासिल करने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा।

लव– पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति प्रेम और सहयोग की भावना बनाए रखें। प्रेम संबंध में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।

स्वास्थ्य– गैस, एसिडिटी जैसी समस्या की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। तली हुई चीजों से परहेज करें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी

भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव– यह समय अपनी दिनचर्या और कार्य प्रणाली को व्यवस्थित करने का है। घर के रखरखाव और सुधार संबंधी कार्यों को अभी स्थगित रखने में भलाई है। राजनीतिक संबंध और जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कुछ सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

नेगेटिव– भावनाओं में आकर आप कोई निर्णय गलत ले सकते हैं। कोई अन्य व्यक्ति इसका गलत फायदा उठा सकता है। किसी भी परेशानी में घर के सदस्यों की सलाह लेना उचित रहेगा। आवाजाही से परहेज करें।

व्यवसाय– व्यावसायिक गतिविधियां कुछ धीमी रहेंगी। आज अपनी ऊर्जा मार्केटिंग संबंधी कार्यों और पेमेंट आदि कलेक्ट करने में लगाएं। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है, लेकिन कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर भी अवश्य रखें।

लव– पारिवारिक व्यवस्था अच्छी बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी सुखद और मर्यादित रहेंगे।

स्वास्थ्य– वर्तमान मौसम की वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर होगा।

भाग्यशाली रंग- सफेद

भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव– दोपहर बाद अप्रत्याशित लाभदायक स्थितियां बनेंगी। परिवार के किसी वरिष्ठ व्यक्ति से महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी, जो कि फायदेमंद रहेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में आपका रुझान बढ़ने से आपकी सोच सकारात्मक और संतुलित होगी।

नेगेटिव– पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए समझदारी और धैर्य रखना बहुत जरूरी है। महिलाएं नए व्यक्तियों के साथ बातचीत के दौरान सावधानी बरतें। अन्यथा किसी प्रकार की बदनामी हो सकती है।

व्यवसाय– व्यावसायिक क्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह रहेगा और आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कार्यों में ज्यादा पैसा न लगाएं। उधार दिया हुआ पैसा या पेमेंट कलेक्ट करने के लिए दिन अनुकूल है।

लव– वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। प्रेम संबंध में भावनात्मक नजदीकियां रहेंगी।

स्वास्थ्य– घुटनों और जोड़ों में दर्द हो सकता है। गैस बढ़ाने वाली चीजों का सेवन न करें।

भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव– दिन भर व्यस्तता रहेगी। किसी भी असमंजस की स्थिति में भाई-बहनों की सलाह लेना लाभकारी होगा। उचित समाधान भी निकलेगा। विद्यार्थियों को अपनी प्रतियोगिता परीक्षा में मेहनत के सुखद परिणाम मिलने से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

नेगेटिव– किसी भी तरह की उधारी लेन-देन करते समय लापरवाह न रहें। संतान की किसी गलती पर डांट-फटकार करने की बजाय उनका मार्गदर्शन करें। यह समय व्यर्थ की गतिविधियों की बजाय अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने का है।

व्यवसाय– कार्यक्षेत्र की आंतरिक गतिविधियों पर उचित निगरानी रखना जरूरी है। उच्च अधिकारियों और सम्मानित लोगों से संपर्क बनाकर रखना आपके व्यवसाय के लिए फायदेमंद रहेगा। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेंगी। यात्रा के भी योग बने हुए हैं।

लव– पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में आप सक्षम रहेंगे। लव पार्टनर को कोई उपहार अवश्य दें।

स्वास्थ्य– ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या हो सकती है। इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और नियमित जांच करवाएं।

भाग्यशाली रंग- केसरिया

भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव– किसी धार्मिक आयोजन में व्यस्तता रहेगी और जीवन स्तर को अधिक बेहतर बनाने के लिए आप कुछ संकल्प भी लेंगे। बुजुर्गों और वरिष्ठ व्यक्तियों के आशीर्वाद और अनुभव से बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा।

नेगेटिव– कुछ लोग आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठा सकते हैं। इसलिए व्यवहारिक दृष्टिकोण रखें। संतान की पढ़ाई और करियर से संबंधित कार्यों में खर्चों की अधिकता रहेगी। मन में नकारात्मक विचार न उपजने दें।

व्यवसाय– कार्यक्षेत्र में आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में कोई बड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है, लेकिन पेमेंट समय पर न मिलने की वजह से आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी। धैर्य और संयम बनाए रखें।

लव– वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंध में किसी नकारात्मक बात से दूरियां आ सकती हैं।

स्वास्थ्य– पैरों में दर्द और थकान की स्थिति रहेगी। कुछ समय अपने आराम के लिए भी अवश्य निकालें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी

भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव– वरिष्ठ सदस्यों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन में आपकी किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने का सही समय है। लोगों से संबंध मजबूत करने के लिहाज से भी समय उत्तम है। भूमि संबंधी कोई रुका हुआ कार्य आज हल होने की बेहतर संभावना है।

नेगेटिव– अगर किसी को पैसा उधार देना पड़ रहा है, तो उसकी वापसी जरूर सुनिश्चित कर लें। किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। उनकी संगत करने से आपकी भी मान-हानि हो सकती है।

व्यवसाय– व्यवसाय में किसी नए कार्य से संबंधित कोई गतिविधि शुरू होगी। आप अपनी योग्यता और क्षमता का भरपूर इस्तेमाल करके उचित सफलता भी पाएंगे। कमीशन और ऑनलाइन संबंधी कार्यों में अप्रत्याशित सफलता प्राप्त होगी।

लव– परिजनों के सहयोग से घर में सुखद और व्यवस्थित वातावरण बना रहेगा। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर संबंधित प्रोग्राम बनेंगे।

स्वास्थ्य– गरिष्ठ भोजन को देखकर अपने मन पर काबू रखें, वर्ना पेट से संबंधित किसी प्रकार की दिक्कत हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज

भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव– दूसरों से उम्मीद रखने की बजाय अपनी योग्यता पर विश्वास रखना आपको मनमुताबिक सफलता देगा और मनोबल भी बढ़ेगा। पिछले कुछ समय से जिस काम के लिए प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलेगी। किसी कोर्स में एडमिशन के लिए प्रयासरत युवाओं को कोई खुशखबरी मिल सकती है।

नेगेटिव– प्रॉपर्टी अथवा किराएदारी संबंधी मामलों में कुछ विवादित स्थिति बनने की आशंका है। किसी भी प्रकार की उधारी संबंधी लेन-देन न करें, क्योंकि वसूली मुश्किल रहेगी। युवा वर्ग फालतू बातों पर ध्यान न देकर अपने काम से ही मतलब रखें।

व्यवसाय– अगर कोई कोर्ट-कचहरी संबंधी मामला चल रहा है, तो आज इसे निपटाना उचित रहेगा। स्टाफ और कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है। सरकारी नौकरी में किसी भी गैर-कानूनी कार्य में रुचि लेना आपको मुश्किल में डाल सकता है।

लव– जीवन साथी के साथ सुखद समय व्यतीत करने के लिए कुछ पल जरूर निकालें। गलत संबंध आपके लिए मुसीबत का कारण बनेंगे।

स्वास्थ्य- महिलाएं अपने प्रति लापरवाह न रहें। रोग परेशान कर सकते हैं। हाइजीनिक रहना और तुरंत इलाज लेना आपको जल्दी स्वस्थ भी करेगा।

भाग्यशाली रंग- नीला

भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव– पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में आपके योगदान की सराहना होगी। आज घर के रखरखाव और देखभाल संबंधी कार्यों में आपका विशेष सहयोग रहेगा। बच्चों के साथ उनके कार्यों में रुचि लेना उनके आत्मविश्वास को और अधिक बढ़ाएगा।

नेगेटिव– दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करके अपनी क्षमताओं पर ही विश्वास रखें। ध्यान रखिए कि आपका कोई नजदीकी संबंधी आपके ही खिलाफ कुछ गलतफहमियां उत्पन्न कर सकता है। इस समय पैसे संबंधी किसी भी प्रकार का लेन-देन न करें।

व्यवसाय– कार्यक्षेत्र में सुधार लाने के लिए और अधिक चिंतन करने की जरूरत है। अपनी मेहनत और कार्य क्षमता में किसी प्रकार की कमी न आने दें। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए सफल व्यक्तियों का मार्गदर्शन अवश्य लें।

लव– पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रिश्ते में और अधिक नजदीकियां लाएगी। घर की देखभाल और सहयोग में भी आपसी योगदान बना रहेगा।

स्वास्थ्य– माइग्रेन और सिरदर्द की समस्या से बचने के लिए दिनचर्या व्यवस्थित रखिए। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- सफेद

भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव– समय मेहरबान है, सभी गतिविधियां बेहतरीन तरीके से होती जाएंगी। इस अच्छे समय का सम्मान करें। राजनीतिक और महत्वपूर्ण लोगों से लाभदायक संपर्क बनेंगे। भाइयों के साथ चल रहा कोई विवाद आपसी सामंजस्य से सुलझ जाएगा।

नेगेटिव– इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना समय का नुकसान ही है। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से आर्थिक दिक्कतें आ सकती हैं। संतान की किसी गलती पर डांट-फटकार करने की बजाय उनका मार्गदर्शन करें।

व्यवसाय– व्यापार में विस्तार संबंधी कोई कार्य हो सकता है। हालांकि प्रतिस्पर्धाओं का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आपके प्रयासों के अनुकूल परिणाम मिलते जाएंगे। नौकरी में कार्यभार की अधिकता की वजह से अपने व्यक्तिगत कार्यों में व्यवधान आएंगे।

लव– जीवन साथी का उम्मीद से अधिक सहयोग रहेगा और आपसी तालमेल से उचित व्यवस्था भी बनी रहेगी। प्रेम संबंध उजागर हो सकते हैं।

स्वास्थ्य– शारीरिक कमजोरी और बदन दर्द जैसी समस्या रहेगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी

भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव– घर और बाहर दोनों जगह किसी बड़े फैसले को लेने में आपका विशेष योगदान रहेगा। अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है, तो उसकी वसूली के लिए प्रयास करें। सफलता मिल सकती है। धार्मिक संस्था के लिए आपका योगदान रहेगा। मांगलिक कार्य होने के योग बन रहे हैं।

नेगेटिव– सभी जिम्मेदारियां अपने ऊपर लेने की बजाय उन्हें बांटना भी सीखें, क्योंकि अतिरिक्त कार्य की वजह से आपके महत्वपूर्ण काम छूट भी सकते हैं। बच्चों की समस्याओं को शांति से सुलझाने का प्रयत्न करें, इससे उनका मनोबल और विश्वास बना रहेगा।

व्यवसाय– कारोबार के मामलों में बहुत अधिक मेहनत के बाद ही सफल परिणाम मिलने के संकेत हैं। व्यर्थ की बातों में न उलझकर अपने कार्यों पर पूरा ध्यान दें। किसी नजदीकी मित्र के सहयोग से आपका कहीं फंसा हुआ पैसा निकल सकता है। व्यावसायिक राजनीति जैसे माहौल से खुद को दूर रखें।

लव– जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन रहेगी। परिवार के साथ मनोरंजन और लॉन्ग ड्राइव का भी प्रोग्राम बन सकता है।

स्वास्थ्य– डायबिटिक लोग अपना उचित ध्यान रखें। अपनी जांच करवाएं और उचित इलाज लें। मौसम की प्रतिकूलता से भी खुद का बचाव रखें।

भाग्यशाली रंग- लाल

भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव– जमीन-जायदाद संबंधी कोई समस्या चल रही है, तो आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से हल हो जाएगी। संतान को लेकर चल रही गतिविधियों के आज बेहतर परिणाम मिलेंगे। आपकी विचारधारा में महत्वपूर्ण सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

नेगेटिव– आज किसी भी यात्रा का प्रोग्राम न बनाएं, क्योंकि समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करके अपनी गतिविधियों पर ही ध्यान दें। बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें।

व्यवसाय– आज व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन कोई भी डिसीजन लेने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। एक गलत निर्णय आपके लाभ को हानि में तब्दील कर सकता है। नौकरी-पेशा लोग अपने अधिकारियों से संबंध खराब न करें।

लव– पर्सनल लाइफ अच्छी रहेगी और सबके साथ मनोरंजन और शॉपिंग संबंधी योजनाएं भी बनेंगी।

स्वास्थ्य– खांसी-जुकाम जैसी हल्की-फुल्की दिक्कत रह सकती है। घरेलू इलाज से ही स्वास्थ्य ठीक हो जाएगा।

भाग्यशाली रंग- हरा

भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव– घर में मेहमानों का आगमन होगा। इस वजह से आप दैनिक कार्यक्रम में भी परिवर्तन करेंगे और अपनी इच्छा और रुचि के अनुसार दिन व्यतीत होगा। महत्वपूर्ण संपर्क और संबंधों का दायरा विस्तृत होगा।

नेगेटिव– अपनी दिनचर्या और कार्य प्रणाली व्यवस्थित रखें। दूसरों की आलोचना में भागीदार न बनें, इससे आपके संबंध बिगड़ सकते हैं और मामूली सी बात पर मित्रों से टकराव भी होने की आशंका है। अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

व्यवसाय– कारोबार में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। साझेदारी से संबंधित व्यवसाय में नजर रखें। कुछ रुके हुए कार्य अधिकारियों की मदद से पूरे होंगे। कोई व्यापारिक सौदा हाथ में आने से अच्छा लाभ होगा। दौड़-धूप अधिक रहेगी, परंतु काम समय पर पूरा हो जाएगा।

लव– वैवाहिक संबंध मधुर और सौहार्दपूर्ण रहेंगे। स्वजनों और परिवार के लोगों का सहयोग आपके आत्मबल को और अधिक बढ़ाएगा।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लापरवाही बिल्कुल न करें।

भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 3