

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की महिलाओं को एक विशेष तोहफा दिया है | बता दें कि मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा की है कि राज्य के स्वयं सहायता समूहों को 20 लाख तक का ब्याज रहित लोन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के आवास में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की।


मुख्यमंत्री के आवास पर संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने कहा कि पांच लाख की सीमा में कई कार्य नही हो पा रहे हैं। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिककरियों को दिशा-निर्देश दिए कि अब से स्वयं सहायता समूहों को 20 लाख तक का ब्याज रहित लोन दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी जरूरतमंदों से आवेदन भी लिए जायें। उन्होंने कहा कि 20 लाख तक लोन पर विचार किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों के विकास के लिए कारगर नीति बनाकर कार्य किया जा रहा है। उत्तराखंड में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए कई आकर्षक योजनाएं भी लागू की गईं हैं।


