सभासद रौतेला के नेतृत्व में निकाला जलूस

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- रिपोर्ट ललित जोशी सहयोगी धर्मा चन्देल

स्थान – नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल में कृष्णापुर वार्ड के लोगों ने सड़क निर्माण को लेकर नगर पालिका परिषद के सभासद कैलाश रौतेला व पूर्व सभासद डी एन भट्ट के नेतृत्व में जलूस निकालकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

बता दे
सन 2018 में बलियानाला क्षेत्र में हुए बड़े भूस्खलन के चलते मार्ग टूट गया था। जिससे आम जनमानस को आवाजाही करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभासद रौतेला ने प्रशासन को एक हफ्ते का समय दिया है ।

नगर पालिका सभासद कैलाश रौतेला

अगर एक हफ्ते के अंदर प्रशासन ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था नही की तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इस दौरान सभी ने जलूस में “नो रोड नो वोट” के नारे व पोस्टर लेकर चल रहे थे।