क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए आज के राशिफल से

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

.आज का राशिफल : 23 नवम्बर 2021

.मेष

आज आपका मन मानसिक रूप से प्रसन्न रहेगा | आत्मविश्वास भरपूर रहेगा | कार्यों में सफलता मिलेगी | मान-सम्मान में वृद्धि होगी |

.वृषभ

आज आपका मन परेशान हो सकता है | संयम से काम लें और धैर्य बनाये रखें । नौकरी में परिवर्तन हो सकता है |

.मिथुन

आज इस राशि के लोगों का मन शांत होगा | आय के अवसर बढ़ेंगे | व्यवसाय या नौकरी में तरक्की के योग बन रहें हैं | नौकरी के लिए किसी अन्य स्थान पर भी जाना पड़ सकता है |

.कर्क

आज आप परिवार के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं | किसी धार्मिक कार्य के लिए भी बाहर जाना पड़ सकता है | मन थोडा परेशान हो सकता है | रहन-सहन में भी थोडा परिवर्तन हो सकता है |

.सिंह

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी | शिक्षा के क्षेत्र में सुखद परिणाम मिल सकते है | मित्रों का साथ मिलेगा |

.कन्या

इस राशि के लोग आज मानसिक शांति का प्रयास करें | घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है | श्रम भी आज अधिक होगा | नौकरी या कारोबार में आज के दिन सुधार हो सकता है |

.तुला

आज के दिन आपका पारिवारिक जीवन सुख एवं शांति से व्यतीत होगा | लेकिन धैर्य और संयम से काम लेने की आवश्यकता है | परिवार के किसी सदस्य से धन भी प्राप्त हो सकता है |

.वृश्चिक

आज के दिन आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें | कार्यक्षेत्र में इच्छा के विरुद्ध कोई कार्य मिल सकता है | जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं | संयम रखें |

.धनु

आज का दिन व्यस्तता से बीतेगा | कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है | किसी दुसरे स्थान पर जा सकते हैं |

 .मकर

आज के दिन आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है | क्रोध करने से भी बचें | नौकरी में किसी कार्य से दुसरे स्थान पर जा सकते हैं |

.कुंभ

मान-सम्मान में वृद्धि होगी जिससे मन को शांति और सुख मिलेगा | आज नौकरी के लिए साक्षात्कार या परीक्षा में सुखद परिणाम मिलेंगे |

.मीन

आज आय में वृद्धि होने के योग नजर आ रहें हैं | मित्र की सहायता प्राप्त हो सकती है | परिश्रम बढ़ सकता है | आज आपको नौकरी मिलने के आसार नजर आ रहें है |