

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- (ललित जोशी-सहयोगी धर्मा चन्देल)

स्थान- नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल के पंत पार्क से गुरुद्वारा तक फड़ लगाने वालों को एस.डी.एम. ने सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा जो प्रशासन द्वारा फड़ लगाने का समय तय किया है उसी समय के अनुसार फड़ लगाये जाये।


बता दे फड़ लगाने वालों अब पार्क तक पहुँच गये हैं | पार्क में उन्होंने कपड़ों को हेंगर के माध्यम से टांगा था । जिसको प्रमुखता से मीडिया में प्रसारित भी किया गया था। इस पर प्रशासन ने साफ कह दिया है कि अब पार्क में कोई भी फड़ लगाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कि जाएगी |
अवैध रूप से फड़ लगाने वालों को अब कतई बख्शा नही जायेगा। प्रशासन ने केवल उन्हीं लोगों को फड़ लगाने की अनुमति दी है, जिन लोगों को हाईकोर्ट से राहत मिली हुई है। लेकिन उसके बाद भी बाहर से आकर दर्जनों लोग फड़ लगाते हुए देखे जा रहें हैं।


एसडीम, नगर पालिका व पुलिस प्रशासन ने सभी अवैध रूप से फड़ लगाने वालों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है ।



