

स्थान : विकासनगर
ब्यूरो रिपोर्ट


मदर्स डे के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने दिनकर बिहार स्थित अपने कैंप कार्यालय में एक सराहनीय पहल की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जरूरतमंद 40 महिलाओं को चेक वितरित कर आर्थिक सहयोग प्रदान किया।


कार्यक्रम में विधायक चौहान ने सभी लाभार्थी महिलाओं से मुलाकात की और उन्हें मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज में माताओं का स्थान सर्वोच्च है और उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है।


मीडिया से बातचीत में विधायक ने बताया कि इस विशेष दिन को चुनने का उद्देश्य जरूरतमंद माताओं को सम्मान देने के साथ-साथ उनकी आर्थिक मदद करना है, ताकि उन्हें थोड़ी राहत मिल सके।


उन्होंने कहा कि कई महिलाएं ऐसी हैं जिनके परिवार में शादी जैसे कार्यक्रम हैं या जो गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं, ऐसे में उन्हें तत्काल आर्थिक सहायता की आवश्यकता थी।
विधायक ने आगे कहा कि इन सभी जरूरतमंद महिलाओं को चिन्हित कर मदर्स डे के अवसर पर सहयोग राशि प्रदान की गई है, जिससे उनके घरों में कुछ खुशियां लाई जा सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम जारी रहेंगे, जिससे समाज के कमजोर वर्गों को समय-समय पर सहायता मिलती रहे।


इस पहल से लाभार्थी महिलाओं के चेहरों पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने विधायक का आभार व्यक्त किया।

